Sunday

Future of Direct Sale Business.

Direct Sale Business आने वाले समय का Business है. आपको शायद सुनने में अजीब लगे but ये हक़ीक़त बहुत जल्दी आप लोगों के सामने आने वाली है। ये और बात मैं हवा में नहीं कह रहा हूँ। इस बात में 100% सच्चाई है। Network Marketing पूरी दुनिया में बहुत तेज़ी से grow कर रही है। और जब तक दुनिया में लोग रहेंगे तब तक ये business चलता रहेगा। क्यूँकि लोगों से ही यह business चलता हैं।

Network-marketingकोई इस business को फ़साने वाला बिज़नेस कहता है, कोई इसे बेवकूफ बनाने वाला काम कहता है, कुछ इसे फालतू लोगों का काम समझते हैं और कोई इसे time waste मानता है। इसमें मैं किसी को दोष भी नहीं देता। इसका simple सा reason है अभी Network Marketing की proper knowledge लोगों तक नहीं पहुँच पायी है।
दुनिया में कुछ काम ऐसे भी होते हैं जो लोगों को आसानी से समझ नहीं आते। for example “आज हम लोग पुरे दिन में ना जाने कितनी बार Facebook पे chatting करते हैं। और उसके हम से कोई पैसे भी नहीं लिए जाते, फिर भी कमाई के मामले में Facebook का नाम top 10 websites में आता है।” कई लोगों ये बात समझ भी नहीं आती होगी कि Facebook कमाई भी करता होगा या अगर किसी को पता भी होगा तो उसका reason ही नहीं पता होगा कि income कैसे और कहाँ से होता है।

चलिए दोस्तों सबसे पहले ये समझना बहुत ज़रूरी है कि कोई भी industry बनती कैसे है और चलती कैसे है। अगर ये चीज़ आपको समझ आ गयी तो आपको ज्यादा कुछ deep में जाने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। पहले ये जानना बहुत ज़रूरी है कि कोई भी industry बनती कैसे ?????

PHASES OF INDUSTRIES

दुनिया में हरेक industry को 4 phase से गुजरना पड़ता है, और दुनिया हरेक उद्योग ऐसे ही बने थे और और आगे भी ऐसे ही बनेंगे।
  1. Negative Phase
  2. Positive Phase
  3. Growth Phase
  4. Normal Phase

ये 4 phase क्या हैं ?? 
अब इनके बारे में थोड़ा detail से समझ लेते हैं।

1- Negative Phase
हर industry की शुरुआत negative phase से ही होती है, ये वो दौर होता है जब कोई नया business model market में आता है but लोगों को समझ नहीं आता। और वे इसे नकार देते हैं।और trust करना इतना आसान भी तो नहीं होता। मन में एक question आता है नयी चीज़ है क्या पता चले ना चले। For example “शुरुआत में जब banking शुरू हुयी थी तो लोगों को bank पे बिल्कुल भी ट्रस्ट नहीं था। उनको लगता था bank हमारे पैसे लेके कभी भी भाग सकता है। अपने पैसे को घर में रखना ही safe मानते थे”
“Insurance Sector को लोगों ने आते ही ignore कर दिया था, वजह था trust की कमी। और reason भी जायज़ था। जब तक किसी ने insurance करवा के इसका लाभ ना लिया तब तक कोई यकीन कैसे कर सकता था।
और भी बहुत सारे example हैं like IT industry, Telecom sector, Online Shopping and many more. ऐसे बहुत से example हैं जिन्हे लोगों ने आते ही “ना” कह दिया था।

2- Positive Phase
ये वो time होता है जब लोगों को इस industry पे trust होना शुरू हो जाता है। अब लोग उस business model को accept करना शुरू कर देते हैं। उनका नज़रिया positive होने लगता हैं। इसका सबसे बड़ा reason होता है result दिखना। जब लोगों के सामने result आने शुरू हो जाता है तो लोगों का trust अपने आप बढ़ने लगता है। और वही लोग इसमें दिलचस्पी दिखाने लगते हैं जो पहले इसे ignore कर रहे थे।
Bank पे लोगों को तब trust हुआ होगा जब किसी रिश्तेदार, दोस्त या पड़ोसी ने bank में पैसे रखे होंगे और उनको safety के साथ साथ interest भी मिला होगा। Insurance की value तब पता लगी होगी जब किसी दोस्त की दुर्घटना के बाद उसके घरवालों को insurance का पैसा मिला हो।

3- Growth Phase
एक बार किसी industry पे trust होने के बाद तो उस industry की growth बहुत जल्दी और बहुत ज्यादा हो जाती है। अब किसी को industry के बारे में ज्यादा कुछ बताने या समझाने की ज़रूरत नहीं पड़ती। ये वह time होता है जब लोग उस industry में invest या काम करना चाहते है। नतीजा यह होता है business अपनी पूरी speed से grow होना शुरू हो जाता है। Maximum लोग industry के growth phase में आने के बाद काम शुरू करते हैं।

4- Competition Phase
यह एक ऐसा वक़्त होता है जब उस industry में competition बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। अब maximum लोग industry की growth देखकर इसमें काम करना शुरू कर देते हैं। ज्यादा लोगों के काम करने से ज्यादा profit के लिए सब एक दूसरे से competition करने लगते हैं।
आज maximum sectors में competition हो रहा है। चाहे Bank हो, Insurance sector हो, Telecom हो या Online Shopping हर जगह competition शुरू हो चुका है।

Industry choose करने का सही time कौन सा है ?

अगर मेरी राय की बात करें तो मैं किसी भी industry में काम करने का सबसे सही टाइम Negative phase को मानता हूँ। क्यूँकि यही वो time होता है जब आपके साथ competition करने वाले ज्यादा लोग नहीं होते और grow करने का scope भी बहुत ज्यादा होता है। जब कोई industry negative zone में हो और सब इसे नकार रहे हो तो एक बार इस sector को deeply समझने की कोशिश ज़रूर कीजिये। इसके आगे growth के chances पे research करके ही कोई भी decision लेना सही होता है।

किसी ने negative phase में किसी industry में entry की और काम करना शुरू किया और एक टाइम बाद जब industry की अच्छी growth हो जाय तो उस person को कितनी बड़ी success मिलेगी। ये समझना ज्यादा मुश्किल नहीं है।

Network Marketing बिज़नेस क्यों ??

Network marketing business अभी negative phase में है। इसके बाद भी इस काम को करने के कुछ reasons हैं –
Negative Phase में होने के बावज़ूद इस business ने कई सारे successful और करोड़पति पैदा कर दिए हैं।
कम या बिना investment के start हो जाता है।
Leadership quality को improve करता है।
Positive लोगों का साथ रहके motivational मिलता है।
आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।
इन्सान के अंदर जीत का ज़ज्बा पैदा कर देता है।

Network Marketing का वर्तमान और भविष्य 
Federation of Indian Chambers of Commerce and Industry (FICCI) network marketing को आने वाले दिनों में India में बहुत बड़ी Industry के रूप में स्वीकार कर चुका है। अगर अभी FICCI की report की बात करें तो  Network Marketing / Direct Selling industry का size 7000 करोड़ रूपये आँका गया है।
पिछले 5 सालों में 20% growth रेट से India में direct selling business ने growth की है और इस situation को देखते हुए FICCI के अनुसार 2025 तक direct selling 645 अरब रूपये का व्यापर बन जायेगा।
Develop countries like अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, चीन, जापान, कोरिया, थाईलैंड, वियतनाम और सिंगापुर आदि ने तो इस industry को काफी हद तक अपना लिया है और लोग भी बहुत जागरूक हैं इस industries से।

सेल्फ मेड मिलिनियर्स के कुछ महत्वपूर्ण तथ्य पार्ट 2

11. हर समय सीखना किसी भी क्षेत्र में सफलता के लिए कम से कम जरूरत है।
12. आपके कमाये पैसों में से कुछ हिस्सा आपका है और अगर आप पैसे नही जमा करते तो महानता के बीज आपने नही हैं।
13. आप जो कर रहे हैं। अगर आप उसमें बहुत अच्छे बन जाते हैं। तो आपको ज्यादा पाने से और शीघ्रता से आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता।
14. आपको जीवन में वो सब मिल सकता हैं। जो आप चाहते है अगर आप अन्य लोगो की मदद करें उसमें जो वो चाहते हैं।
15. सोच ही सारी संपत्ति, सारी सफलता, सारे लाभ, सारे प्रमुख खोज, सारे अविष्कार, सारे हासिलो की वास्तविक स्रोत हैं।
16. दो दिमाग वाला आदमी अपने हर तरीके में स्थायी होता है। आपके हाथों में जो आया है। वो करे।
17. यहां एक सूत्र है। जब आप लक्ष्य बनाते हैं तो उसे हासिल करने के लिए आपको जो भी करना हैं। उसकी सूची बनाये। उसे प्राथमिकता के आधार पर बांटे और तब खुद से ये चार सवाल करें -
i. मेरे लिए सबसे महत्वपूर्ण काम क्या हैं। आपके काम और व्यवसाय के लिए अन्य सभी चीजों से अधिक महत्वपूर्ण क्या हैं।
ii. मुझे पैसे क्यों दिए जा रहे हैं। मुझे किस काम के लिए रखा गया है। रिजल्ट पर ध्यान दें न की क्रिया पर।
iii. वो कोन सा काम है जो केवल मै कर सकता हूं ? ये काम केवल आप कर सकते हैं। अगर आप ये नहीं करेंगे तो ये नहीं होगा। लेकिन अगर ये आप करें तो इसका आपके व्यवसाय और व्यक्तिगत जीवन पर बहुत असर पड़ेगा। वो काम क्या हैं।
iv. में अपने समय का सबसे अच्छा उपयोग कैसे कर सकता हूं ? इस सवाल का हर समय केवल एक जवाब होगा। अपने समय का सबसे अच्छा उपयोग और तब उस काम को शुरू करना  आपकी आर्थिक सफलता का सूत्र है।
18. जीत कभी भी कभी - कभी हासिल होने वाली चीज नही है, ये हमेशा की चीज है।
19. दृढ़ता चरित्र का अति बलशाली गुण हैं। जैसे स्टील के लिए कार्बन है ठीक वैसे ही चरित्र के लिए दृढ़ता। ये अति आवश्यक गुण है। जीवन में सफलता के लिए यह महत्त्वपूर्ण हैं।
20. आपकी आस्था का विषय चाहें सच्चा हो या झूठा परिणाम वही मिलेंगे।

Wednesday

सेल्फ मेड मिलिनियर्स के कुछ महत्वपूर्ण तथ्य पार्ट 1

 1. बड़े सपने देखे केवल बड़े सपनो में ही वो शक्ति है। जो इंसान के मन को आगे बढ़ाती है।

2. एक इंसान एक स्पष्ट प्रयोजन के साथ ऊबड़ - खाबड़ रास्ते में भी उन्नति कर लेगा। लेकिन अगर प्रयोजन स्पष्ट न हो तो अच्छे रास्ते पर भी उन्नति नहीं होगी।

3. दो बाते किसी भी चीज से अधिक महत्वपूर्ण हैं पहला जीवन में आपके साथ वही होता है जो आप जो आप सोचते हैं और दूसरा आप इस बारे में कैसे सोचते हैं।

4. सफल व्यक्ति ज्यादातर समय अपने लक्ष्य के बारे मे सोचते हैं। परिणाम स्वरूप वो लगातार अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते हैं और लक्ष्य उनकी ओर।

5. सेवन स्टेप ऑफ सेल्फ मेड मिलेनियर्स :-

i. आप अपने जीवन के हर क्षेत्र में वास्तव में क्या चाहते हैं उसे तय करे। खासकर अपने आर्थिक जीवन में। अधिकतर लोग ऐसा नहीं करते हैं।

ii. अपने लक्ष्य को स्पष्ट लिखे जब आप अपने लक्ष्य को लिखते हैं तो आपके हाथ और दिमाग के बीच कुछ अद्भुत होता हैं।

iii. हर लक्ष्य के लिए समय सीमा बनाए अगर लक्ष्य बड़ा हैं। तो उसे कई भागों में बांट सकते है। सबके लिए समय सीमा बनाए। खुद के लिए समय सीमा बनाए।

iv. लक्ष्य तक पहुंचने में आपको जो करना होगा इस बारे में आप जितना सोच सकते हैं। उन सबकी सूची बनाए अगर आपके दिमाग में नए सुझाव आते हैं। तो उसे भी सामिल करते रहें जब तक कि आप लक्ष्य हासिल नहीं कर लेते।

v. अपनी सूची के अनुसार कार्य करने की योजना बनाए। निर्णय ले कि पहले आप क्या करेंगे और बाद में क्या। तय करे कि क्या ज्यादा महत्वपूर्ण हैं और क्या कम।

vi. अपनी योजना पर तुरंत काम करना शुरू करें। बहुत से लक्ष्य और योजना कभी - कभी केवल टाल - मटोल के कारण पूरे नहीं हो पाते।

vii. सातवां और शायद सबसे महत्वपूर्ण हर दिन कुछ न कुछ ऐसा जरूर करे जो आपको आपके लक्ष्य की ओर एक कदम आगे बढ़ाए। हर दिन ऐसा करना आपको बड़ी सफलता देगा।

6. हमेशा लिखकर सोचे। जो लक्ष्य आप बनाते हैं। उसे लिखे और उसे हासिल करने की योजना बनाए। ये अभ्यास आपको स्वनिर्मित करोड़पति बना सकता हैं।

7. अपने आर्थिक लक्ष्य को पूरे मन से न करने का कारण चुनें। क्या कारण या कोई इंसान है जो आपको पीछे की ओर खींच रहा है आगे नहीं बढ़ने दे रहा ? ये जो भी है। अपने जीवन की जिम्मेदारी पूरी तरह से खुद ले। और आज से ही काम शुरू करें।

8. वो काम करें जो आपको पसंद है।

9. जब आप वो काम करना शुरू करेंगे जो आपको पसंद है तो फिर जीवन में आप कभी दूसरे दिन काम नहीं करेंगे।

10. आपके जीवन क्वॉलिटी इस बात पर निर्भर करती है कि आपका बहुत अच्छा वचन कितना गहरा है। आपने क्या क्षेत्र चुना उससे कोई फर्क नही पड़ता।



Saturday

सिर्फ आज के लिए

हैलो दोस्तों कैसे हैं आप। हिंदी पोस्ट में आपका फिर से स्वागत हे। आज मै आप लोंगो को सिर्फ आज में जीने के कुछ महत्वपूर्ण बातें बताऊंगा तो चलिए शुरू करते हैं - 1. सिर्फ आज के लिए मैं खुश रहूंगा। इसका आशय है। कि अब्राहम लिंकन की यह बात सच थी , अधिकांश लोग उतने ही सुखी होते हैं। जितने सुखी होने का वे संकल्प करते हैं। सुख अंदर से आता है। बाहरी घटनाओं से इसका कोई संबंध नहीं हैं।
2. सिर्फ आज के लिए मैं यह कोशिश करूंगा कि दुनिया जैसी है, मैं अपने आपको उसके हिसाब से ढाल लूं बजाय इसके कि मैं दुनिया को अपनी इच्छाओं के हिसाब से ढालने की कोशिश करूं। मेरा परिवार, मेरा बिजनेस और मेरी किस्मत जैसी भी है मैं अपने आपको उनके अनुरूप ढालने की कोशिश करूंगा।
3. सिर्फ आज के लिए मैं अपने शरीर का ध्यान रखूंगा। मैं व्यायाम करूंगा, शरीर की देखभाल करूंगा इसे पोषण दूंगा और इसे नजरंदाज नहीं करूंगा, ताकि यह मेरी आज्ञा का पालन करने की आदर्श मशीन की तरह काम कर सकें।
4. सिर्फ आज के लिए मैं अपने मस्तिष्क को सशक्त बनाने की कोशिश करूंगा। मैं कुछ उपयोगी चीजे सीखूंगा। मैं मानसिक रूप से आलसी नही बनूंगा। मैं कुछ ऐसा पढूंगा जिसमें विचार, प्रयास और एकाग्रता की आवश्यकता हों।
5. सिर्फ आज के लिए मैं अपनी आत्मा को तीन तरह से व्यायाम कराऊंगा, मैं किसी की भलाई करूंगा और इस तरह करूंगा कि उसे मेरा नाम मालूम न पड़े। मैं विलियम जेम्स की सलाह पर चलते हुए सिर्फ अभ्यास के लिए कम से कम दो ऐसे कार्य करूंगा जिन्हें मैं नहीं करना चाहता।
6. सिर्फ आज के लिए मैं खुश रहूंगा। मैं जितना अच्छा दिख सकता हूं दिखूंगा जितने अच्छे कपड़े पहन सकता हूं पहनूंगा नीची आवाज में बोलूंगा शालीन व्यवहार करूंगा। में किसी की आलोचना नहीं करूंगा, किसी की गलतियां नही निकलूंगा, न ही किसी पर हावी होने या उसे सुधारने की कोशिश करूंगा।
7. सिर्फ आज के लिए मैं केवल इस दिन में जीने की कोशिश करूंगा और अपने पूरे जीवन की समस्याओं से मुकाबला करने की कोशिश नही करूंगा। मैं बारह घंटों के लिए ऐसे कार्य कर सकता हुं जिनसे मैं चमत्कृत हो जाऊंगा, अगर वे मुझे जीवन भर करना पड़े।
8. सिर्फ आज के लिए मैं एक योजना बनाऊंगा। मैं यह लिख लूंगा कि मैं हर घंटे में क्या करने वाला हूं। हो सकता हैं कि मैं इसका पूरी तरह से पालन न कर पाऊं परंतु मेरे पास एक योजना होगी। इससे मेरे दो राक्षस दूर भाग जाएंगे जल्दबाजी और अनिर्णय।
9. सिर्फ आज के लिए मैं अपने लिए आधा घंटा निकलूंगा और शांति से बैठ कर आराम करूंगा। इस आधे घंटे में मैं कई बार भगवान के बारे में सोचूंगा, ताकि मेरे जीवन में सकारात्मक परिवर्तन हो सके। 
10. सिर्फ आज के लिए मैं बिलकुल नहीं डरूंगा। मैं खुश रहूंगा, हर सुंदर चीज का आनंद लूंगा और यह विश्वास करूंगा कि मैं जिनसे प्रेम करता हूं, वे भी मुझसे प्रेम करते हैं।
अगर आप सुख - शांति का मानसिक नजरिया विकसित करना चाहते है, तो पहला नियम है। 
खुशी के विचार सोचे खुशी का अभिनय करे - और आप खुशी का अनुभव करने लगेंगे।

Future of Direct Sale Business.

Direct Sale Business आने वाले समय का Business है. आपको शायद सुनने में अजीब लगे but ये हक़ीक़त बहुत जल्दी आप लोगों के सामने आने वाली है। ये औ...