Saturday

सिर्फ आज के लिए

हैलो दोस्तों कैसे हैं आप। हिंदी पोस्ट में आपका फिर से स्वागत हे। आज मै आप लोंगो को सिर्फ आज में जीने के कुछ महत्वपूर्ण बातें बताऊंगा तो चलिए शुरू करते हैं - 1. सिर्फ आज के लिए मैं खुश रहूंगा। इसका आशय है। कि अब्राहम लिंकन की यह बात सच थी , अधिकांश लोग उतने ही सुखी होते हैं। जितने सुखी होने का वे संकल्प करते हैं। सुख अंदर से आता है। बाहरी घटनाओं से इसका कोई संबंध नहीं हैं।
2. सिर्फ आज के लिए मैं यह कोशिश करूंगा कि दुनिया जैसी है, मैं अपने आपको उसके हिसाब से ढाल लूं बजाय इसके कि मैं दुनिया को अपनी इच्छाओं के हिसाब से ढालने की कोशिश करूं। मेरा परिवार, मेरा बिजनेस और मेरी किस्मत जैसी भी है मैं अपने आपको उनके अनुरूप ढालने की कोशिश करूंगा।
3. सिर्फ आज के लिए मैं अपने शरीर का ध्यान रखूंगा। मैं व्यायाम करूंगा, शरीर की देखभाल करूंगा इसे पोषण दूंगा और इसे नजरंदाज नहीं करूंगा, ताकि यह मेरी आज्ञा का पालन करने की आदर्श मशीन की तरह काम कर सकें।
4. सिर्फ आज के लिए मैं अपने मस्तिष्क को सशक्त बनाने की कोशिश करूंगा। मैं कुछ उपयोगी चीजे सीखूंगा। मैं मानसिक रूप से आलसी नही बनूंगा। मैं कुछ ऐसा पढूंगा जिसमें विचार, प्रयास और एकाग्रता की आवश्यकता हों।
5. सिर्फ आज के लिए मैं अपनी आत्मा को तीन तरह से व्यायाम कराऊंगा, मैं किसी की भलाई करूंगा और इस तरह करूंगा कि उसे मेरा नाम मालूम न पड़े। मैं विलियम जेम्स की सलाह पर चलते हुए सिर्फ अभ्यास के लिए कम से कम दो ऐसे कार्य करूंगा जिन्हें मैं नहीं करना चाहता।
6. सिर्फ आज के लिए मैं खुश रहूंगा। मैं जितना अच्छा दिख सकता हूं दिखूंगा जितने अच्छे कपड़े पहन सकता हूं पहनूंगा नीची आवाज में बोलूंगा शालीन व्यवहार करूंगा। में किसी की आलोचना नहीं करूंगा, किसी की गलतियां नही निकलूंगा, न ही किसी पर हावी होने या उसे सुधारने की कोशिश करूंगा।
7. सिर्फ आज के लिए मैं केवल इस दिन में जीने की कोशिश करूंगा और अपने पूरे जीवन की समस्याओं से मुकाबला करने की कोशिश नही करूंगा। मैं बारह घंटों के लिए ऐसे कार्य कर सकता हुं जिनसे मैं चमत्कृत हो जाऊंगा, अगर वे मुझे जीवन भर करना पड़े।
8. सिर्फ आज के लिए मैं एक योजना बनाऊंगा। मैं यह लिख लूंगा कि मैं हर घंटे में क्या करने वाला हूं। हो सकता हैं कि मैं इसका पूरी तरह से पालन न कर पाऊं परंतु मेरे पास एक योजना होगी। इससे मेरे दो राक्षस दूर भाग जाएंगे जल्दबाजी और अनिर्णय।
9. सिर्फ आज के लिए मैं अपने लिए आधा घंटा निकलूंगा और शांति से बैठ कर आराम करूंगा। इस आधे घंटे में मैं कई बार भगवान के बारे में सोचूंगा, ताकि मेरे जीवन में सकारात्मक परिवर्तन हो सके। 
10. सिर्फ आज के लिए मैं बिलकुल नहीं डरूंगा। मैं खुश रहूंगा, हर सुंदर चीज का आनंद लूंगा और यह विश्वास करूंगा कि मैं जिनसे प्रेम करता हूं, वे भी मुझसे प्रेम करते हैं।
अगर आप सुख - शांति का मानसिक नजरिया विकसित करना चाहते है, तो पहला नियम है। 
खुशी के विचार सोचे खुशी का अभिनय करे - और आप खुशी का अनुभव करने लगेंगे।

No comments:

Post a Comment

Future of Direct Sale Business.

Direct Sale Business आने वाले समय का Business है. आपको शायद सुनने में अजीब लगे but ये हक़ीक़त बहुत जल्दी आप लोगों के सामने आने वाली है। ये औ...