Thursday

नजरिया का महत्व

हैलो दोस्तों कैसे हैं आप। हिंदी पोस्ट में आपका फिर से स्वागत हे। आज मै आप लोंगो को नजरिया का महत्व   के बारे में बात करुँगा। आशा करता हूँ। आपको यह पोस्ट जरूर पसंद आएगी। तो चलिए करते हे एक कहानी से ---
एक आदमी मेले में गुब्बारे बेंचकर गुजर -बसर करता था। उसके पास लाल,नीले,पीले ,हरे और इसके आलावा कई रंगो के गुब्बारे थे। जब उसकी बिक्री कम होने लगती तो वह हीलियम गैस से भरा एक गुब्बारा हवा में उड़ा देता। बच्चे जब उड़ते गुब्बारे को देखते ,तो वैसा ही गुब्बरा पाने के लिए आतुर हो उठते। वे उसके पास गुब्बारे खरीदने के लिए पहुंच जाते ,और उस आदमी की बिक्री फिर बढ़ने लगती। उस आदमी की बिक्री जब भी घटती वह उसे  बढ़ाने के लिए गुब्बारे उड़ानें का  यही तरीका अपनाता। एक दिन गुब्बारे वाले को महसूस हुआ कि कोई उसके जैकेट को खीच रहा हे। उसने पलटकर देखा तो वहां एक बच्चा खड़ा था। बच्चे ने उससे पूछा ,"अगर आप हवा में किसी काले गुब्बारे को छोड़े, तो क्या वह भी उड़ेगा ?"बच्चे के इस सवाल ने गुब्बारे वाले के मन को छू लिया। बच्चे की ओर मुड़कर उसने जबाब दिया,"बेटे ,गुब्बारा अपने रंग की वजह से नहीं बल्कि उसके अंदर भरी चीज की वजह से उड़ता हैं। 
हमारी जिंदगी में भी यही उसूल लागू होता हे। अहम चीज हमारी अंदरूनी शख्सियत है। हमारी अंदरूनी शख्सियत की वजह से हमारा जो नजरिया बनता हे, वही हमें ऊपर उठाता है। हॉवर्ड विश्वविधालय के विलियम जेम्स का कहना है ,हमारी पीढ़ी की सबसे बड़ी खोज यह है कि इंसान अपना नजरिया बदलकर जिंदगी को बेहतर बना सकता है। 
हमारा नजरिया हमें 85% कामयाबी दिलाता हे।  हॉवर्ड विश्वविधालय द्वारा कराये गए एक अध्ययन के मुताबिक 85 प्रतिशत मौकों पर किसी इंसान को नौकरी या तरक्की उसके नजरिये की वजह से  मिलती है। जबकि अक्लमंदी या खास तथ्यों और आंकड़ों की जानकारी की वजह से केवल 15 प्रतिशत मौकों पर ही मिलती है। ताज्जुब की बात है। कि जिंदगी में कामयाबी दिलाने में तथ्यों और आंकड़ों की केवल 15 प्रतिशत हिस्सेदारी होती  है। पर शिक्षा की सारी रकम इन्ही चीजों को पढ़ाने में खर्च की जाती है। हमारा छेत्र चाहे जो हो कामयाबी की बुनियाद तो नजरिया ही है। 
                                                                                                         धन्यवाद। ..... 
                                                                                                                              रोहित शर्मा 

No comments:

Post a Comment

Future of Direct Sale Business.

Direct Sale Business आने वाले समय का Business है. आपको शायद सुनने में अजीब लगे but ये हक़ीक़त बहुत जल्दी आप लोगों के सामने आने वाली है। ये औ...