1. बड़े सपने देखे केवल बड़े सपनो में ही वो शक्ति है। जो इंसान के मन को आगे बढ़ाती है।
2. एक इंसान एक स्पष्ट प्रयोजन के साथ ऊबड़ - खाबड़ रास्ते में भी उन्नति कर लेगा। लेकिन अगर प्रयोजन स्पष्ट न हो तो अच्छे रास्ते पर भी उन्नति नहीं होगी।
3. दो बाते किसी भी चीज से अधिक महत्वपूर्ण हैं पहला जीवन में आपके साथ वही होता है जो आप जो आप सोचते हैं और दूसरा आप इस बारे में कैसे सोचते हैं।
4. सफल व्यक्ति ज्यादातर समय अपने लक्ष्य के बारे मे सोचते हैं। परिणाम स्वरूप वो लगातार अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते हैं और लक्ष्य उनकी ओर।
5. सेवन स्टेप ऑफ सेल्फ मेड मिलेनियर्स :-
i. आप अपने जीवन के हर क्षेत्र में वास्तव में क्या चाहते हैं उसे तय करे। खासकर अपने आर्थिक जीवन में। अधिकतर लोग ऐसा नहीं करते हैं।
ii. अपने लक्ष्य को स्पष्ट लिखे जब आप अपने लक्ष्य को लिखते हैं तो आपके हाथ और दिमाग के बीच कुछ अद्भुत होता हैं।
iii. हर लक्ष्य के लिए समय सीमा बनाए अगर लक्ष्य बड़ा हैं। तो उसे कई भागों में बांट सकते है। सबके लिए समय सीमा बनाए। खुद के लिए समय सीमा बनाए।
iv. लक्ष्य तक पहुंचने में आपको जो करना होगा इस बारे में आप जितना सोच सकते हैं। उन सबकी सूची बनाए अगर आपके दिमाग में नए सुझाव आते हैं। तो उसे भी सामिल करते रहें जब तक कि आप लक्ष्य हासिल नहीं कर लेते।
v. अपनी सूची के अनुसार कार्य करने की योजना बनाए। निर्णय ले कि पहले आप क्या करेंगे और बाद में क्या। तय करे कि क्या ज्यादा महत्वपूर्ण हैं और क्या कम।
vi. अपनी योजना पर तुरंत काम करना शुरू करें। बहुत से लक्ष्य और योजना कभी - कभी केवल टाल - मटोल के कारण पूरे नहीं हो पाते।
vii. सातवां और शायद सबसे महत्वपूर्ण हर दिन कुछ न कुछ ऐसा जरूर करे जो आपको आपके लक्ष्य की ओर एक कदम आगे बढ़ाए। हर दिन ऐसा करना आपको बड़ी सफलता देगा।
6. हमेशा लिखकर सोचे। जो लक्ष्य आप बनाते हैं। उसे लिखे और उसे हासिल करने की योजना बनाए। ये अभ्यास आपको स्वनिर्मित करोड़पति बना सकता हैं।
7. अपने आर्थिक लक्ष्य को पूरे मन से न करने का कारण चुनें। क्या कारण या कोई इंसान है जो आपको पीछे की ओर खींच रहा है आगे नहीं बढ़ने दे रहा ? ये जो भी है। अपने जीवन की जिम्मेदारी पूरी तरह से खुद ले। और आज से ही काम शुरू करें।
8. वो काम करें जो आपको पसंद है।
9. जब आप वो काम करना शुरू करेंगे जो आपको पसंद है तो फिर जीवन में आप कभी दूसरे दिन काम नहीं करेंगे।
10. आपके जीवन क्वॉलिटी इस बात पर निर्भर करती है कि आपका बहुत अच्छा वचन कितना गहरा है। आपने क्या क्षेत्र चुना उससे कोई फर्क नही पड़ता।
