Sunday

सेल्फ मेड मिलिनियर्स के कुछ महत्वपूर्ण तथ्य पार्ट 2

11. हर समय सीखना किसी भी क्षेत्र में सफलता के लिए कम से कम जरूरत है।
12. आपके कमाये पैसों में से कुछ हिस्सा आपका है और अगर आप पैसे नही जमा करते तो महानता के बीज आपने नही हैं।
13. आप जो कर रहे हैं। अगर आप उसमें बहुत अच्छे बन जाते हैं। तो आपको ज्यादा पाने से और शीघ्रता से आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता।
14. आपको जीवन में वो सब मिल सकता हैं। जो आप चाहते है अगर आप अन्य लोगो की मदद करें उसमें जो वो चाहते हैं।
15. सोच ही सारी संपत्ति, सारी सफलता, सारे लाभ, सारे प्रमुख खोज, सारे अविष्कार, सारे हासिलो की वास्तविक स्रोत हैं।
16. दो दिमाग वाला आदमी अपने हर तरीके में स्थायी होता है। आपके हाथों में जो आया है। वो करे।
17. यहां एक सूत्र है। जब आप लक्ष्य बनाते हैं तो उसे हासिल करने के लिए आपको जो भी करना हैं। उसकी सूची बनाये। उसे प्राथमिकता के आधार पर बांटे और तब खुद से ये चार सवाल करें -
i. मेरे लिए सबसे महत्वपूर्ण काम क्या हैं। आपके काम और व्यवसाय के लिए अन्य सभी चीजों से अधिक महत्वपूर्ण क्या हैं।
ii. मुझे पैसे क्यों दिए जा रहे हैं। मुझे किस काम के लिए रखा गया है। रिजल्ट पर ध्यान दें न की क्रिया पर।
iii. वो कोन सा काम है जो केवल मै कर सकता हूं ? ये काम केवल आप कर सकते हैं। अगर आप ये नहीं करेंगे तो ये नहीं होगा। लेकिन अगर ये आप करें तो इसका आपके व्यवसाय और व्यक्तिगत जीवन पर बहुत असर पड़ेगा। वो काम क्या हैं।
iv. में अपने समय का सबसे अच्छा उपयोग कैसे कर सकता हूं ? इस सवाल का हर समय केवल एक जवाब होगा। अपने समय का सबसे अच्छा उपयोग और तब उस काम को शुरू करना  आपकी आर्थिक सफलता का सूत्र है।
18. जीत कभी भी कभी - कभी हासिल होने वाली चीज नही है, ये हमेशा की चीज है।
19. दृढ़ता चरित्र का अति बलशाली गुण हैं। जैसे स्टील के लिए कार्बन है ठीक वैसे ही चरित्र के लिए दृढ़ता। ये अति आवश्यक गुण है। जीवन में सफलता के लिए यह महत्त्वपूर्ण हैं।
20. आपकी आस्था का विषय चाहें सच्चा हो या झूठा परिणाम वही मिलेंगे।

Wednesday

सेल्फ मेड मिलिनियर्स के कुछ महत्वपूर्ण तथ्य पार्ट 1

 1. बड़े सपने देखे केवल बड़े सपनो में ही वो शक्ति है। जो इंसान के मन को आगे बढ़ाती है।

2. एक इंसान एक स्पष्ट प्रयोजन के साथ ऊबड़ - खाबड़ रास्ते में भी उन्नति कर लेगा। लेकिन अगर प्रयोजन स्पष्ट न हो तो अच्छे रास्ते पर भी उन्नति नहीं होगी।

3. दो बाते किसी भी चीज से अधिक महत्वपूर्ण हैं पहला जीवन में आपके साथ वही होता है जो आप जो आप सोचते हैं और दूसरा आप इस बारे में कैसे सोचते हैं।

4. सफल व्यक्ति ज्यादातर समय अपने लक्ष्य के बारे मे सोचते हैं। परिणाम स्वरूप वो लगातार अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते हैं और लक्ष्य उनकी ओर।

5. सेवन स्टेप ऑफ सेल्फ मेड मिलेनियर्स :-

i. आप अपने जीवन के हर क्षेत्र में वास्तव में क्या चाहते हैं उसे तय करे। खासकर अपने आर्थिक जीवन में। अधिकतर लोग ऐसा नहीं करते हैं।

ii. अपने लक्ष्य को स्पष्ट लिखे जब आप अपने लक्ष्य को लिखते हैं तो आपके हाथ और दिमाग के बीच कुछ अद्भुत होता हैं।

iii. हर लक्ष्य के लिए समय सीमा बनाए अगर लक्ष्य बड़ा हैं। तो उसे कई भागों में बांट सकते है। सबके लिए समय सीमा बनाए। खुद के लिए समय सीमा बनाए।

iv. लक्ष्य तक पहुंचने में आपको जो करना होगा इस बारे में आप जितना सोच सकते हैं। उन सबकी सूची बनाए अगर आपके दिमाग में नए सुझाव आते हैं। तो उसे भी सामिल करते रहें जब तक कि आप लक्ष्य हासिल नहीं कर लेते।

v. अपनी सूची के अनुसार कार्य करने की योजना बनाए। निर्णय ले कि पहले आप क्या करेंगे और बाद में क्या। तय करे कि क्या ज्यादा महत्वपूर्ण हैं और क्या कम।

vi. अपनी योजना पर तुरंत काम करना शुरू करें। बहुत से लक्ष्य और योजना कभी - कभी केवल टाल - मटोल के कारण पूरे नहीं हो पाते।

vii. सातवां और शायद सबसे महत्वपूर्ण हर दिन कुछ न कुछ ऐसा जरूर करे जो आपको आपके लक्ष्य की ओर एक कदम आगे बढ़ाए। हर दिन ऐसा करना आपको बड़ी सफलता देगा।

6. हमेशा लिखकर सोचे। जो लक्ष्य आप बनाते हैं। उसे लिखे और उसे हासिल करने की योजना बनाए। ये अभ्यास आपको स्वनिर्मित करोड़पति बना सकता हैं।

7. अपने आर्थिक लक्ष्य को पूरे मन से न करने का कारण चुनें। क्या कारण या कोई इंसान है जो आपको पीछे की ओर खींच रहा है आगे नहीं बढ़ने दे रहा ? ये जो भी है। अपने जीवन की जिम्मेदारी पूरी तरह से खुद ले। और आज से ही काम शुरू करें।

8. वो काम करें जो आपको पसंद है।

9. जब आप वो काम करना शुरू करेंगे जो आपको पसंद है तो फिर जीवन में आप कभी दूसरे दिन काम नहीं करेंगे।

10. आपके जीवन क्वॉलिटी इस बात पर निर्भर करती है कि आपका बहुत अच्छा वचन कितना गहरा है। आपने क्या क्षेत्र चुना उससे कोई फर्क नही पड़ता।



Saturday

सिर्फ आज के लिए

हैलो दोस्तों कैसे हैं आप। हिंदी पोस्ट में आपका फिर से स्वागत हे। आज मै आप लोंगो को सिर्फ आज में जीने के कुछ महत्वपूर्ण बातें बताऊंगा तो चलिए शुरू करते हैं - 1. सिर्फ आज के लिए मैं खुश रहूंगा। इसका आशय है। कि अब्राहम लिंकन की यह बात सच थी , अधिकांश लोग उतने ही सुखी होते हैं। जितने सुखी होने का वे संकल्प करते हैं। सुख अंदर से आता है। बाहरी घटनाओं से इसका कोई संबंध नहीं हैं।
2. सिर्फ आज के लिए मैं यह कोशिश करूंगा कि दुनिया जैसी है, मैं अपने आपको उसके हिसाब से ढाल लूं बजाय इसके कि मैं दुनिया को अपनी इच्छाओं के हिसाब से ढालने की कोशिश करूं। मेरा परिवार, मेरा बिजनेस और मेरी किस्मत जैसी भी है मैं अपने आपको उनके अनुरूप ढालने की कोशिश करूंगा।
3. सिर्फ आज के लिए मैं अपने शरीर का ध्यान रखूंगा। मैं व्यायाम करूंगा, शरीर की देखभाल करूंगा इसे पोषण दूंगा और इसे नजरंदाज नहीं करूंगा, ताकि यह मेरी आज्ञा का पालन करने की आदर्श मशीन की तरह काम कर सकें।
4. सिर्फ आज के लिए मैं अपने मस्तिष्क को सशक्त बनाने की कोशिश करूंगा। मैं कुछ उपयोगी चीजे सीखूंगा। मैं मानसिक रूप से आलसी नही बनूंगा। मैं कुछ ऐसा पढूंगा जिसमें विचार, प्रयास और एकाग्रता की आवश्यकता हों।
5. सिर्फ आज के लिए मैं अपनी आत्मा को तीन तरह से व्यायाम कराऊंगा, मैं किसी की भलाई करूंगा और इस तरह करूंगा कि उसे मेरा नाम मालूम न पड़े। मैं विलियम जेम्स की सलाह पर चलते हुए सिर्फ अभ्यास के लिए कम से कम दो ऐसे कार्य करूंगा जिन्हें मैं नहीं करना चाहता।
6. सिर्फ आज के लिए मैं खुश रहूंगा। मैं जितना अच्छा दिख सकता हूं दिखूंगा जितने अच्छे कपड़े पहन सकता हूं पहनूंगा नीची आवाज में बोलूंगा शालीन व्यवहार करूंगा। में किसी की आलोचना नहीं करूंगा, किसी की गलतियां नही निकलूंगा, न ही किसी पर हावी होने या उसे सुधारने की कोशिश करूंगा।
7. सिर्फ आज के लिए मैं केवल इस दिन में जीने की कोशिश करूंगा और अपने पूरे जीवन की समस्याओं से मुकाबला करने की कोशिश नही करूंगा। मैं बारह घंटों के लिए ऐसे कार्य कर सकता हुं जिनसे मैं चमत्कृत हो जाऊंगा, अगर वे मुझे जीवन भर करना पड़े।
8. सिर्फ आज के लिए मैं एक योजना बनाऊंगा। मैं यह लिख लूंगा कि मैं हर घंटे में क्या करने वाला हूं। हो सकता हैं कि मैं इसका पूरी तरह से पालन न कर पाऊं परंतु मेरे पास एक योजना होगी। इससे मेरे दो राक्षस दूर भाग जाएंगे जल्दबाजी और अनिर्णय।
9. सिर्फ आज के लिए मैं अपने लिए आधा घंटा निकलूंगा और शांति से बैठ कर आराम करूंगा। इस आधे घंटे में मैं कई बार भगवान के बारे में सोचूंगा, ताकि मेरे जीवन में सकारात्मक परिवर्तन हो सके। 
10. सिर्फ आज के लिए मैं बिलकुल नहीं डरूंगा। मैं खुश रहूंगा, हर सुंदर चीज का आनंद लूंगा और यह विश्वास करूंगा कि मैं जिनसे प्रेम करता हूं, वे भी मुझसे प्रेम करते हैं।
अगर आप सुख - शांति का मानसिक नजरिया विकसित करना चाहते है, तो पहला नियम है। 
खुशी के विचार सोचे खुशी का अभिनय करे - और आप खुशी का अनुभव करने लगेंगे।

Thursday

नजरिया का महत्व

हैलो दोस्तों कैसे हैं आप। हिंदी पोस्ट में आपका फिर से स्वागत हे। आज मै आप लोंगो को नजरिया का महत्व   के बारे में बात करुँगा। आशा करता हूँ। आपको यह पोस्ट जरूर पसंद आएगी। तो चलिए करते हे एक कहानी से ---
एक आदमी मेले में गुब्बारे बेंचकर गुजर -बसर करता था। उसके पास लाल,नीले,पीले ,हरे और इसके आलावा कई रंगो के गुब्बारे थे। जब उसकी बिक्री कम होने लगती तो वह हीलियम गैस से भरा एक गुब्बारा हवा में उड़ा देता। बच्चे जब उड़ते गुब्बारे को देखते ,तो वैसा ही गुब्बरा पाने के लिए आतुर हो उठते। वे उसके पास गुब्बारे खरीदने के लिए पहुंच जाते ,और उस आदमी की बिक्री फिर बढ़ने लगती। उस आदमी की बिक्री जब भी घटती वह उसे  बढ़ाने के लिए गुब्बारे उड़ानें का  यही तरीका अपनाता। एक दिन गुब्बारे वाले को महसूस हुआ कि कोई उसके जैकेट को खीच रहा हे। उसने पलटकर देखा तो वहां एक बच्चा खड़ा था। बच्चे ने उससे पूछा ,"अगर आप हवा में किसी काले गुब्बारे को छोड़े, तो क्या वह भी उड़ेगा ?"बच्चे के इस सवाल ने गुब्बारे वाले के मन को छू लिया। बच्चे की ओर मुड़कर उसने जबाब दिया,"बेटे ,गुब्बारा अपने रंग की वजह से नहीं बल्कि उसके अंदर भरी चीज की वजह से उड़ता हैं। 
हमारी जिंदगी में भी यही उसूल लागू होता हे। अहम चीज हमारी अंदरूनी शख्सियत है। हमारी अंदरूनी शख्सियत की वजह से हमारा जो नजरिया बनता हे, वही हमें ऊपर उठाता है। हॉवर्ड विश्वविधालय के विलियम जेम्स का कहना है ,हमारी पीढ़ी की सबसे बड़ी खोज यह है कि इंसान अपना नजरिया बदलकर जिंदगी को बेहतर बना सकता है। 
हमारा नजरिया हमें 85% कामयाबी दिलाता हे।  हॉवर्ड विश्वविधालय द्वारा कराये गए एक अध्ययन के मुताबिक 85 प्रतिशत मौकों पर किसी इंसान को नौकरी या तरक्की उसके नजरिये की वजह से  मिलती है। जबकि अक्लमंदी या खास तथ्यों और आंकड़ों की जानकारी की वजह से केवल 15 प्रतिशत मौकों पर ही मिलती है। ताज्जुब की बात है। कि जिंदगी में कामयाबी दिलाने में तथ्यों और आंकड़ों की केवल 15 प्रतिशत हिस्सेदारी होती  है। पर शिक्षा की सारी रकम इन्ही चीजों को पढ़ाने में खर्च की जाती है। हमारा छेत्र चाहे जो हो कामयाबी की बुनियाद तो नजरिया ही है। 
                                                                                                         धन्यवाद। ..... 
                                                                                                                              रोहित शर्मा 

Future of Direct Sale Business.

Direct Sale Business आने वाले समय का Business है. आपको शायद सुनने में अजीब लगे but ये हक़ीक़त बहुत जल्दी आप लोगों के सामने आने वाली है। ये औ...